Hajipur News: सहायक शिक्षिका से मोबाइल छिनतई का केस दर्ज
हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: कटहरा थाने के मुस्तफापुर पुलिया के पास पैदल स्कूल जा रही सहायक शिक्षिका का मोबाइल झपट्टामार बाइक सवार अपराधी ले भागा। शिक्षिका मृदुला ने अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृदुला मुजफ्फरपुर जिले के नगर थानांतर्गत बालूघाट मोहल्ला की रहनेवाली स्व.केदारनाथ पांडेय की पत्नी बताया गया है। वह राजकीय मध्य विद्यालय बथना महोदत में सहायक शिक्षिका पद पर कार्यरत है। उसी मोबाइल से विद्यालय में आनलाइन उपस्थिति दर्ज कराती थी। -अशोक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.