हाजीपुर, नवम्बर 3 -- सहयोग शिविरों में आवेदनों का निष्पादन Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के सभी प्रखंडों के चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में मंगलवार को 'सहयोग शिविर' का सफल आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से आमजनों को विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए अपने निकट ही आवेदन देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिले में आयोजित सहयोग शिविरों में कुल 883 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 703 मामलों का मौके पर अथवा प्रारंभिक स्तर पर निष्पादन किया गया। शेष 180 मामलों के निष्पादन की कार्रवाई प्रगति पर है। शिविरों में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने सहयोग शिविरों के सफल आयोजन एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन...