हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: देसरी थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर वार्ड संख्या चार में छापेमारी कर एक घर और उसके उसके पीछे से 359 बोतल में कुल 73 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मदेव साह के पुत्र पिंटू साह अवैध रूप से शराब का बिक्री करता है। पुलिस जब उक्त स्थान पर पहुंची तो कारोबारी पिंटु साह,रौशन कुमार,गुड़िया कुमारी और निर्माला उर्फ नेनुआ भागने में सफल हो गई। छापामारी करने पर उसके घर से विभिन्न कंपनियों के कल 359 बोतल विदेशी शराब जिसकी मात्रा 73.74 लीटर बरामद किया गया है। बताया गया कि शराब की कीमत लगभग 70 हजार रुपए के पास है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर की कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है। -राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्ता...