हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र में सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत प्रखंड व पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं,जबकि महादलित टोलों में घर-घर जाकर आवेदन लिए जा रहे हैं। 21 से 31 जुलाई के बीच 55 सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है।

विशेष शिविर और आवेदन प्रक्रिया बीडीओ प्रवीण कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौनिका शैलेश ने बताया कि अभियान के तहत 11 दिनों में 55 सौ ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदनों का सत्यापन और निष्पादन भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ दैनिक समीक्षा कर अभियान की प्रगति पर नजर रखी जा रही है।

महादलित टोलों और ग्रामीण क्षेत्रों को प...