हाजीपुर, जुलाई 6 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को चांदपुरा थाना, सहदेई थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया। यह जानकारी उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि जंदाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक शालिनी कुमारी को चांदपुरा थानाध्यक्ष,अपर थानाध्यक्ष महुआ पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार पाल को थानाध्यक्ष सहदेई थानाध्यक्ष एवं चांदपुरा पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमार को महुआ थाना अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी दी गई। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...