Hajipur News: सहदेई और देसरी में शांति पूर्ण वातावरण में मां दुर्गा का पूजा हुआ संपन्न
हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- सहदेई और देसरी में दुर्गापूजा Hajipur News: सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। बुधवार को मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन क्षेत्र के विभिन्न जलाशयों में किया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी देवताओं को विदाई दी। शारदीय नवरात्र के दौरान उफरौल गाजीपुर चौक पर 60 फिट ऊंचे बने पूजा पंडाल को देखने के लिए जिले के कई प्रखंड के हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पंडाल के साथ साथ मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। साथ ही सभी अपने अपने मोबाइल में परिवारों के साथ सेल्फी लेने के लिए सड़को पर खड़े रहे। जिसे पूजा समिति के सदस्य माइक से बार बार आगे बढ़ते रहने को आग्रह करते रहे। देसरी बाजार के बड़ी दुर्गा मंदिर में बंगाली पद्धति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.