Hajipur News: सहदेई, महनार और चांदपुरा थाना का एसपी ने किया निरीक्षण
हाजीपुर, अगस्त 5 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार को सहदेई, महनार एवं चांदपुरा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई से लेकर कानून व्यवस्था तक हर पहलू की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों का संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई और विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जांच की। वही पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को भीड़भाड़ और बाजार वाले क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित वाहन जांच, सघन गश्ती, अपराधियों के खिलाफ निरंतर छापेमारी और फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शराब, हथियार और अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.