Hajipur News: सर्वर लगातार डाउन रहने से सहदेई और देसरी प्रखंड में राशन वितरण कार्य पूरी तरह प्रभावित
हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: पिछले कई दिनों से पीओएस मशीन का सर्वर लगातार डाउन रहने के कारण सहदेई और देसरी प्रखंड में राशन वितरण पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से राशन वितरण को आसान बनाने के लिए उपलब्ध कराई गई मशीनें अब तकनीकी खराबी के कारण परेशानी का कारण बन गई है। इसका सीधा असर हजारों लाभुकों पर पड़ रहा है,जिन्हें समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। हर दिन सुबह से ही ग्रामीण और गरीब परिवार राशन लेने के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर पहुंच जाते है। महिलाएं,बुजुर्ग और अन्य लाभुक घंटों अपनी बारी का इंतजार करते हैं,लेकिन सर्वर काम नहीं करने के कारण पूरे दिन इंतजार के बाद भी उन्हें बिना राशन लिए घर लौटना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : सर्वर की समस्या से जन वितरण दुकानों पर राशन ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.