हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: सराय थाने की पुलिस नें गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत गैमन डंडिया मंसूरपुर के समीप छापेमारी कर 21.*250 ग्राम (मादक पदार्थ) हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस में तस्कर का बाइक भी जप्त कर लिया। गिरफ्तार तस्कर शैलेश कुमार सिंह पिता राम पदार्थ सिंह सराय थाना क्षेत्र के ही शेम्भोपुर गांव निवासी बताया गया है। मामले की प्राथमिकी एएसआई धंजी चौधरी के लिखित बयान पर दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राजेश मिश्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...