Hajipur News: समाजसेवी के श्राद्धकर्म में विधायक ने पहुंच कर दी श्रद्धांजलि
हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार पासवान के पिता वायसी सरदार डॉ.राजेन्द्र पासवान के श्राद्धकर्म में स्थानीय विधायक महेंद्र राम शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत डॉ.राजेन्द्र पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। श्राद्धकर्म में लोजपा रा के नेता अजय पासवान, सरपंच देवनंदन पासवान, लोजपा रा के प्रदेश महासचिव हरिहर पासवान, संतोष कुमार निराला, पूर्व पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार राय के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण और शुभचिंतक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gonda News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.