हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: प्रखंड की लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत शाहपुर चकूमर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के बीच अखबार के माध्यम से बुधवार को समाचार वाचन कर देश दुनिया की खबर सुनाई गई। उन्हें बताया गया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश दुनिया और स्थानीय खबरों को जानना भी जरूरी है। यहां स्कूल में समाचार वाचन के साथ ही बच्चों की दिनचर्या शुरू होती है।

समाचार वाचन का महत्व स्कूल के प्राचार्ज मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में यहां प्रतिदिन प्रार्थना के साथ सभी छात्र-छात्राओं में पत्रिका के माध्यम से देश दुनिया और स्थानीय खबरों का प्रसार किया जाता है। ताकि बच्चे को रोज-रोज होने वाली घटनाओं और अन्य जानकारियां प्राप्त हो सके। इस मौके पर शिक्षक सुरेन्द कुमार राय, अभिषेक कुमार राय, विवेक कुमार, कुमारी निशा, स्मृति चक्रवर्ती, म...