हाजीपुर, अगस्त 4 -- Hajipur News: बिहार सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ गवर्नमेंट सर्विसेज की अवधारणा के अनुरूप आमजन को उनके निवास क्षेत्र के निकट ही विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लोक शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के उद्देश्य से 05 अगस्त 2026 (बुधवार) को जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों एवं विभिन्न नगर निकायों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Chapra News: आज जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा सहयोग शिविर सहयोग शिविर का आयोजन 04 अगस्त मंगलवार सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अगले कार्य दिवस शिविर का आयोजन किया गया है। सहयोग पोर्टल के पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। इसी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत एवं नगर निका...