हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: हाजीपुर । निज संवाददाता नगर परिषद की विकास योजनाओं में अनियमिता और आय से अधिक सम्पति के आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच रविवार को नगर परिषद हाजीपुर की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर क्षेत्र में कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण जारी किया है।

कार्य विवरण सभापति की ओर से जारी 58 पेज की फाइल में नगर परिषद के सभी 45 वार्डों में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का वार्डवार ब्योरा दिया गया है। फाइल में कुल 1,062 कार्यों को क्रमवार दर्ज किया गया है, जिनकी कुल अनुमानित लागत Rs.70,13,77,610 यानी करीब 70.14 करोड़ रुपये बताई गई है। जारी विवरण में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, पीसीसी सड़क, पेवर ब्लॉक सड़क, नाला निर्माण एवं मरम्मत, आरसीसी नाला, पुलिया, दीवार निर्माण, चबूतरा, भवन संबंधी कार्य, गेट एवं...