हाजीपुर, जुलाई 31 -- Hajipur News: महुआ, एक संवाददाता सफाई कर्मियों को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण महुआ नगर परिषद बाजार में जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखा। बाजार की सभी सड़कों पर कूड़े कचरे के ढेर लगे हैं और वह हवा में उड़कर चारों ओर फैल रहे हैं। वहीं गंदगी की सरांध से लोगों को रहना मुश्किल हो रहा है। राहगीर तो नाक मुंह बंद कर बाजार से निकलते हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सफाई व्यवस्था प्रभावितखराब स्थिति शुक्रवार को यहां बाजार के लोगों ने बताया कि कूड़े कचड़े की ढेर हो जाने से उसे बदबू निकल रही है। जिसके कारण दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है। ग्राहक भी दुकान पर आते हैं तो गंदगी की सरांध से निकलने बदबू के कारण बैठना नहीं चाहते। समाजसेवी और रेडीमेड दुकानदार सुमित सहगल बताते हैं कि कूड़े...