Hajipur News: सदर और भगवानपुर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
हाजीपुर, जुलाई 7 -- Hajipur News: जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार की देर शाम सदर थाना और मंगलवार को भगवानपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न कांडों की अद्यतन स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और लंबित मामलों के निष्पादन करने का निर्देश दिया। वहीं एसपी ने थानाध्यक्ष सहित थाने में तैनात पदाधिकारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क एवं सक्रिय रहने को कहा। एसपी ने मंगलवार को भगवानपुर थाना में केस के आईओ से पेंडिंग केस के बारे में विस्तृत जानकारी ली और निष्पादन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- H...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.