Hajipur News: सड़क हादसे में युवक की मौत से गांव में मातम
हाजीपुर, जुलाई 5 -- Hajipur News: जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा प्रखंड अंतर्गत महिसौर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के 20 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महिसौर थाना के गौसपुर निवासी अशोक राय का 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।
घटना का विवरण बताया गया है कि दीपक अपने एक दोस्त से मिलने समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत बिक्रमपुर गांव गया था। वहां से वापस घर लौटने के दौरान शनिवार की शाम करीब 5 बजे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दीपक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.