हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: महनार बाजार में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है,लेकिन कार्रवाई के बाद नियमित निगरानी नहीं होने से स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर लौट आती है। सड़क पर दुकानों का सामान, ठेले और अस्थायी दुकानें लगने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। वहीं हाईवे पर वाहनों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय स्थित महनार बाजार आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों का प्रमुख खरीदारी केंद्र है। यहां एक हजार से अधिक दुकानें हैं। कई जगह नालों के ऊपर कब्जा कर दुकान और शेड बना दिए गए हैं। दुकानों का सामान सड़क तक फैला रहता है। सुबह बाजार खुलने के साथ ही सड़क पर भीड़ बढ़ने लगती है और जाम की स्थिति बनने ...