हाजीपुर, सितम्बर 24 -- Hajipur News: सड़क की बदहाली से मरीजों को अनुमंडल अस्पताल जाना परेशानियों का सबब बन रहा है। अस्पताल जाने वाली सड़क टूटकर इस कदर बिखर गई है कि उसे होकर जाने वाले मरीज की तबीयत हिचकोले खाने से बिगड़ने लगती है। खासकर इमरजेंसी मरीज और प्रसव पीड़ितों को तो अस्पताल पहुंचाना लोहे के चने चबाने के बराबर हो रहा है।

सड़क की स्थिति गुरुवार को अस्पताल जाने में सड़क की बदहाली और जलजमाव के कारण कई ई रिक्शा और ऑटो पलट गई। जिस पर सवार चोटिल हो गए। मरीजों को महुआ के बच्चन शर्मा स्मारक से गोला रोड होकर कुलदीप चौक होते हुए ढाई किलोमीटर दूर अनुमंडल अस्पताल जाना पड़ता है। मरीज की गाड़ी बच्चन शर्मा स्मारक से जैसे ही अस्पताल रोड में मुड़ती है कि सड़क की बदहाली सताने लगती है। सड़क इस कदर टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है कि उससे जाने में चा...