Hajipur News: सड़क का बना जर्जर हाल, बिखड़े है रोड़े-पत्थर, जगह-जगह बन गए हैं गड्ढे
हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: नगर के सुभाष चौक से दक्षिण की ओर जाने वाली सड़क की राजेन्द्र मोड़ तक जर्जर हाल बना है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए है। सड़क पर यत्र-तत्र बिखड़े पड़े रोड़े-पत्थर से होकर आना-जाना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों और राहगीरों को हर दिन आने-जाने में कष्टकारी पीड़ा झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले लगभग 12 महीनों से बनी हुई है।
स्थानीय समस्या सामाजिक कार्यकर्ता निशांत गांधी ने बताया कि एक साल पूर्व सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उस समय रोड़ पत्थर सड़क पर बिछा कर छोड़ दिया गया। तब से सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। लोग परेशान है। बारिश के दिनों में सड़क पर चलना दूभर हो जाता है। प्रो.विनोद कुमार ने बताया कि मोहल्ले वासियों सहित राहगीरों को परेशानियों का समाना करना पड़ता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.