Hajipur News: सघन गश्त और वाहन जांच अभियान शहरी क्षेत्र में चलाया गया
हाजीपुर, जुलाई 4 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता शांति व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर हाजीपुर शहरी क्षेत्र में सशस्त्र बलों और वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में संध्या गश्त,वाहन जांच और रोको-टोको अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस की टीम ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों,बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार गश्त कर रही हैं। संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी भी रखा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। शाम के समय होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रूप से संध्या गश्त बढ़ाई गई है। घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.