Hajipur News: संदिग्ध स्थिति में भटक रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: संदिग्ध स्थिति में इधर-उधर भटक रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने प्रेमराज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाने के ही इस्माईलपुर गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को बीएनएस की धारा 128 के तहत एसडीओ कोट में भेजा गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पूरे क्षेत्र में जो भी संदिग्ध दिखेगा उसे छोड़ा नहीं जायेगा। इतना ही नहीं यदि कोई भी लोग बिना कारण अपनी पहचान छिपाकर इधर उधर,विद्यालय के आसपास भटकते दिखेंगे,उन्हें गिरफ्तार कर एसडीओ कोर्ट में प्रस्तुत किया जायेगा। -शैलेन्द्र पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.