हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले में समरसता संकल्प अभियान के तहत आज 15 प्रखंडों की 48 पंचायतों में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर से पूर्व प्राप्त 428 आवेदन तथा शिविर के दौरान प्राप्त 731 आवेदन सहित कुल 1,159 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 726 आवेदनों का निष्पादन किया गया,जो कुल प्राप्त आवेदनों का 62.64 प्रतिशत है। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को निष्पादन के लिए भेजा गया है तथा संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्रता से आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: तीन दिवसी...