Hajipur News: श्रावणी मेला को लेकर यातायात पुलिस को एसपी ने दिया कई निर्देश
हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में यातायात थाना में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को आगामी श्रावणी मेला एवं नियमित यातायात व्यवस्था के सफल संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण, शालीन व्यवहार तथा त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। ऐसे में उनकी सुविधा एवं सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि प्रमुख मार्गों,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.