Hajipur News: शॉर्ट सर्किट से बाधित हुई बिजली को आधी रात में की गई बहाल
हाजीपुर, जुलाई 27 -- Hajipur News: रविवार को देर रात्रि में शॉर्ट सर्किट होने के कारण बिजली बाधित हो गई। हालांकि विद्युत कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए उसी रात को ही ठीक किया और बिजली बहाल कर दी गई। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार यहां पिरोई सब स्टेशन अंतर्गत एजी 2 फीडर के 11 केवीए में महुआ पकड़ी में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण बिजली बाधित हो गई। हालांकि यह सूचना कन्या अभियंता राजेश कुमार को मिली। इस दौरान उन्होंने विद्युत कर्मियों के साथ मौके पर ही पहुंचकर शॉर्ट सर्किट को ठीक कराया और बिजली बहाल कर दी। इधर बिजली चले जाने के कारण उमस की गर्मी से उपभोक्ता परेशान थे। उन्हें बिजली आने के बाद राहत मिली। यहां बरसात के समय रात में भी विद्युत विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी देर रात्रि को सक्रियता दिखाते हुए बिजली बहाल कर दे रहे हैं। जिससे लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.