हाजीपुर, सितम्बर 8 -- Hajipur News: मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड के सभी शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों की विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय संचालन एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

विदाई समारोह बैठक की समाप्ति के बाद विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद,लेखा सहायक रामजी कुमार तथा प्रखंड साधन सेवी (मध्याह्न भोजन योजना) रंजीत कुमार पंकज को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षकों की ओर से पूर्व एवं वर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी सम्मानित किया गया। बताया गया कि समारोह के दौरान पदाधिकारियों के विलंब से पहुंचने के बावजूद शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वा...