हाजीपुर, सितम्बर 21 -- Hajipur News: जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को डीएम वर्षा सिंह के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में हाजीपुर शहर के प्रमुख स्थलों रामाशीष चौक,बीएसएनएल गोलंबर सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान विभिन्न वाहनों की जांच की गई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 45 वाहनों से 5,08,929 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने,निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने,हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। जिला पदाधिक...