हाजीपुर, अक्टूबर 2 -- Hajipur News: शहर के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं और राजनीतिक दलों के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भव्य समारोहपूर्वक श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर नमन किया गया है। उनके बताए गए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर लिया स्वच्छता-सत्य-अहिंसा का संकल्पमहात्मा गांधी जयंती समारोह नगर के गांधी चौक के समीप स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने की। इस...