हाजीपुर, अक्टूबर 26 -- Hajipur News: भगवानपुर थाना क्षेत्र के सठिऔता गांव में शराब पीने के लिए दो हजार रुपए नहीं देने पर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित सठिऔता गांव निवासी निवासी धीरज कुमार पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर राय ने भगवानपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है की बीते 22 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे अपने कार से लालगंज से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सठिऔता पोखर समीप जहां दुर्गा पुजा मेला मे ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। गांव के ही पंकज कुमार उर्फ फुद्दी पिता स्व.गेना राय, दिपक कुमार पिता राजेश्वर राय, अभिषेक कुमार एवं रोहित कुमार दोनों पिता पिता विरचंद्र राय, भोला कुमार पिता सुनिल राय, मिथुन कुमार पिता धनोधर राय ने शराब पीने के लिए दो हजार रुपए की मांग किए। रुपये देने से इनकार ...