हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Hajipur News: आम नागरिकों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने तथा आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान करने के उद्देश्य से आगामी 12 दिसंबर 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे व्यवहार न्यायालय, हाजीपुर के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के शमनीय मामलों का निपटारा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में पात्र मामलों का निपटारा आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसके माध्यम से पक्षकारों को अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, न्यायालयों में लंबित मामलों के निष्पादन में भी सहायता मिलेगी। -अमिताभ सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान क...