हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में व्यवसायी सह उद्यमी संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रमुख व्यवसायियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया। संवाद के दौरान व्यवसायियों एवं उद्यमियों ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया।

प्रमुख मुद्दे कार्यक्रम के दौरान जिले के उद्यमियों के साथ स्टार्टअप एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के संबंध में भी विस्तृत परिचर्चा की गई। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिले में स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं एवं उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सरकारी योजनाएं जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों से उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाते ...