हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Hajipur News: वैशाली थाना क्षेत्र के वैशाली दरगाह स्थित वार्ड संख्या-01 में शनिवार की देर रात अचानक आग लगने से पांच लोगों का घर जलकर राख हो गया। अगलगी में हरेन्द्र सहनी, मुकेश सहनी, उमेश सहनी, रमेश सहनी और सुरेश सहनी के घरों को भारी नुकसान पहुंचा। घरों में रखे खाने-पीने के अनाज, कपड़े और नकदी भी जलकर नष्ट हो गए। साथ ही साइकिल एवं एक बाइक भी जल गया। स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि देर रात आग कैसे लगी। इसका पता नहीं चल सका। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। -प्रभात कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...