हाजीपुर, अगस्त 22 -- Hajipur News: वैशाली महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पूर्व मेंहदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया था। डॉ.रेशमा सुल्ताना ने छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और ऊर्जा के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। सावन की हरियाली और उल्लास से सराबोर माहौल ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय,पटेढ़ी बेलसर की प्रभारी प्राचार्य डॉ.रेशमा सुल्ताना को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया गया था। महाविद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका आत्मीय स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कॉलेज में सावन महोत्सव और कन्या विद्यालय...