हाजीपुर, जुलाई 24 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा ने वैशाली थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई,अभिलेखों तथा विभिन्न पंजियों का गहन अवलोकन किया। साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित वारंट एवं कुर्की के निष्पादन,नियमित वाहन जांच, रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आम लोगों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत द...