Hajipur News: वृद्ध महिला को मारपीट कर जख्मी करने पर प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, अगस्त 10 -- Hajipur News: बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी पिंकी देवी पति वरुण कुमार ने थाने में शराबी पति के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर देने व आभूषण छीनने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि रात्रि के 9 बजे मेरे पति वरुण कुमार शराब पीकर आए और मेरे साथ गाली गलौज करने लगे साथ ही मेरे सोना व चांदी के आभूषण मुझसे छीनने लगा। जब मेरी सासू मां बचाने आई तो उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीण हल्ला हंगामा सुनी तो दरवाजे पर भीड़ जमा हो गई। वही अगल-बगल के ग्रामीणों द्वारा डायल 1112 पुलिस को सूचित किया गया। डायल 12 पुलिस पति वरुण कुमार को लेकर थाने पर चली गई। आवेदन में अपने स्तर से जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। -संतोष वर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.