हाजीपुर, अक्टूबर 11 -- मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता Hajipur News: 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर वैशाली महिला कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुधीर कुमार सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रभा श्री के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रांगण से जागरूकता रैली निकाली गई। एसएस गर्ल्स हाई स्कूल से होते हुए शहर में विभिन्न मार्गो पर रैली में शामिल छात्राओं व शिक्षकों ने लोगों को जागरूक किया। रैली में छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने एवं समाज में जागरूकता लाने हेतु स्लोगन मानसिक स्वास्थ्य का करें सम्मान,हर व्यक्ति को दें समान स्थान मानसिक स्वास्थ्य पर दें ध्यान,खुशहाल बने हर इंसान, स्वस्थ मन, खुशहाल जीव के नारे लगाए। प्राचार्य ने छात्राओं ...