Hajipur News: विलंब से विद्यालय आने बाले पांच शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण
हाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Hajipur News: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने लेट से विद्यालय आने वाले पांच शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग किया है। बीईओ नौशाद अहमद ने अपने पत्रांक -531 एवं 536 दिनांक - 29 अक्टूबर 2026 के द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय कटरमाला के शिक्षक आलोक रंजन, रंजु एवं कार्तिक कुमार नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हरिजन वार्ड 16 के प्रधान शिक्षिका रुपा कुमारी एवं अरविंद कुमार को एक पत्र देकर बताया है कि ई-शिक्षा पोर्टल पर की गई समीक्षा के दौरान पता चला है कि आप सभी विद्यालय में विलम्ब से पहुंचते हैं। आप सभी के मनमाने ढंग से विद्यालय पहुंचने से पठन-पाठन प्रभावित होती है। जिससे अनुशासनहीनता एवं विभागीय मर्यादा भंग होते दिख रहा है। आप सभी अपने दायित्व के निर्वाहन में लापरवाही, शिथिलता बरत रहे हैं,जिससे बच्चों के शिक्षा अधिकार का हनन हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.