Hajipur News: विभिन्न विभागों में अनियमितता को लेकर हंगामेदार हुई पातेपुर में बीडीसी की बैठक
हाजीपुर, अगस्त 12 -- Hajipur News: अनुमंडल के पातेपुर में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार रही। कई विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। प्रखंड प्रमुख रेणु देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी उपस्थित हुए। पिछली बैठक की संपुष्टि के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें कई विभाग के द्वारा कार्यों में बरती गई अनियमितता और कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर सदस्यों ने जमकर आरोप प्रत्यारोप किया। आपूर्ति और बाल विकास परियोजना पर तो सदस्यों ने सवालों की बौछार कर दी। सदस्यों ने विभाग पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। वहीं कई विभाग के पदाधिकारी या उनके प्रतिनिधि नहीं आने पर सदस्यों ने हंगामा किया। यह भी पढ़ें- Siwan News नल-जल योजना ठप होने पर बीडीसी की बैठक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.