Hajipur News: विभिन्न मांगों को लेकर पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं का धरना समाप्त
हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 5 दिनों से राघोपुर प्रखंड परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं का धरना मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूख हड़ताल पर बैठे पृथ्वी कुमार की बहन ने मौके पर पहुंचकर जूस पिलाकर धरना को समाप्त कराया। पिछले पांच दिनों से युवा बाढ़ राहत में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के आरोप में हटाए जा चुके राघोपुर सीओ दीपक कुमार की पुनः तैनाती के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे। इस दौरान प्रशासन की ओर से कई बार समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया था। अंततः स्वजन के हस्तक्षेप के बाद युवाओं ने भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। -रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.