हाजीपुर, जुलाई 10 -- Hajipur News: जंदाहा संवाद सूत्र जंदाहा पुलिस ने गुरुवार की रात विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से विभिन्न मामलों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार जंदाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी के नेतृत्व में विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत चक फरीदाबाद निवासी न्यायालय के वारंटी अशोक राय एवं अरविंद राय को गिरफ्तार किया गया है। वहीं महनार थाना पुलिस के सहयोग से महनार थाना के लोहाड़ी चौक निवासी राहगीर से लूटपाट मामले के फरार चल रहे आरोपी विधान चंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। वहीं नशा का सेवन कर हल्ला हंगामा कर रहे खोपी निवासी बलराम सिंह के पुत्र अमन कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभात ठाकुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...