हाजीपुर, अगस्त 6 -- Hajipur News: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता दीपक प्रकाश के विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर उनके पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी व्याप्त है। इस मौके पर उनके समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने कहा कि दीपक प्रकाश अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करेंगे। उनके शपथ ग्रहण के बाद लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बधाई देने वाले में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह,राजेश कुशवाहा,भोला सिंह कुशवाहा, विजय कुमार सिन्हा,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, अनिल सिंह कुशवाहा, अमित कुशवाहा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यह भी पढ़ें- सुपौल : एनडीए नेताओं का जताया आभार - प्रभात ठाकुर यह भी पढ़ें- मंत्री द...