Hajipur News: विधि व्यवस्था दुरुस्त रखना होगी प्रथम प्राथमिकता: विशाल
हाजीपुर, अगस्त 29 -- Hajipur News: सदर अनुमंडल के नए एसडीओ विशाल ने अपना कार्य भार संभाल लिया है। उन्होंने स्थानांतरित एसडीओ राम बाबू बैठा से कार्य भार ग्रहण किया। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि विधि व्यवस्था दुरुस्त रखना और सहयोग पोर्टल पर आने वाले शिकायतों के निवारण के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों का ससमय निष्पादन मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। शिकायतों और समस्याओं का त्वरित जांचोंपरांत निष्पादन किया जाएगा। -अमिताभ सिंह यह भी पढ़ें- Sasaram News: कानून-व्यवस्था व लोगों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता : एसडीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.