हाजीपुर, जुलाई 20 -- Hajipur News: राजापाकर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,राजापाकर के प्रधानाध्यापक विजय कुमार से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। मामला रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक महेंद्र राम को आमंत्रित नहीं किए जाने से जुड़ा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यालय का चयन मॉडल स्कूल के रूप में हुआ था,जिसका उद्घाटन 19 जुलाई को निर्धारित था। कार्यक्रम को लेकर वरीय पदाधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। पत्र के अनुसार,प्रधानाध्यापक द्वारा जारी आमंत्रण पत्र व कार्यक्रम की सूचना से प्रतीत होता है कि स्थानीय विधायक महे...