Hajipur News: विद्युत चोरी के आरोप में दो व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज
हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: देसरी के कनीय विद्युत अभियंता अनिल राम ने चांदपुरा थाना में दो व्यक्तियों पर चोरी से विद्युत उपयोग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आजमपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक पहल पर रामप्रवेश पासवान के घरेलू परिसर में छापामारी करने पर टोका फंसाकर चोरी से विद्युत उपयोग करते पकड़ी गई। जिसे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 16815 की क्षति हुई। इससे पहले रामप्रवेश पासवान के यहां 1000 रुपया बकाया रहने पर कनेक्शन काट दिया गया था। दूसरी ओर धर्मपुर रामराय पंचायत के वार्ड संख्या एक बिशनपुर इजरा में अनीता देवी के यहां छापामारी में एलटी लाइन में टोक फंसाकर 138 वाट विद्युत ऊर्जा चोरी से उपयोग करते पकड़ी गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बिजली चोरी के आरोप में तीन पर प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.