हाजीपुर, अगस्त 19 -- Hajipur News: लालगंज थाना क्षेत्र के टोटहां यूएचएमएस स्कूल परिसर में मंगलवार को एक छात्र पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में छात्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र अनीश कुमार की मां शोभा देवी, पिता श्रवण राय, लालगंज थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण घायल छात्र के परिजनो ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे अनीश कुमार विद्यालय में पढ़ाई करने गया था। इसी दौरान समसपुरा गांव का विक्की कुमार, विक्रम कुमार, आदित्य कुमार अपने अन्य साथियों के साथ विद्यालय परिसर में पहुंचे और एक अन्य विवाद को लेकर अनीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने डंडे और लोहे की रॉड से अनीश के सिर पर वार किया। इससे उसके सिर में तीन जगह गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया।

प...