हाजीपुर, अगस्त 3 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना के बिदुपुर बाजार स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिदुपुर कन्या में बीते रविवार की देर रात चोरों ने विद्यालय के बेशकीमती सामानों की चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में एचएम विनय कुमार ने थाने में लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उनके विद्यालय के निकट नशेड़ियों का अड्डा रहता है। उन्होंने बताया कि सोमवार के सुबह जब विद्यालय आए तो विद्यालय के फेब्रिकेटेड रूम का ताला टूटा देखा गया। जब जांच किया गया तो विद्यालय के कमरे से चार पंखे, स्मार्ट क्लास कक्ष के कंप्यूटर के दो सीपीयू, यूपीएस दो, म्यूजिक सिस्टम के बैंजो एक सहित पुराने अभिलेख आदि गायब थे। एचएम विनय कुमार ने स्थानीय सूरज कुमार उर्फ भंटा एवं रणधीर पासवान के विरुद्ध आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि आज भी वे सब उन लोगों को देख कर भाग गया। उन्होंने बत...