हाजीपुर, सितम्बर 27 -- Hajipur News: हाजीपुर । संवाद सूत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), दिग्घी, हाजीपुर में रविवार को एक दिवसीय एलुमनाई कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। डायट एवं ह्युमाना पीपल टू पीपल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षकों एवं एलुमनाई के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान, क्षमता संवर्धन तथा विद्यालयों में नवाचारपूर्ण एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य शालिनी प्रसाद ने की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने एनईपी 2020 एवं एनसीएफ के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा करते हुए शिक्षकों से बच्चों के सीखने को स्थानीय परिवेश से जोड़ने और गतिविधि-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वा...