Hajipur News: विदेशी शराब के साथ टेंपो बरामद, चालक फरार
हाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Hajipur News: रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को करीब दोपहर में बिदुपुर कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल की पाया नंबर 27 के पास एक ऑटो टेंपो से 45 लीटर विदेशी शराब जप्त की है। हालांकि पुलिस को दूर से आता हुआ देख चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिक्स लेन पुल की पाया नंबर 27 के निकट से टेंपो पर लोड 45 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त की है। पुलिस के गाड़ी को दूर से आता हुआ देख शराब कारोबारी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: धंधुआ गांव से 26 बोतल विदेशी शराब बरामद शराब कारोबारी कौन है,पता लग गया जा रहा है। शराब एवं ऑटो को जप्त कर थाने पर लाया। गाड़ी किसकी है उसे भी पता लग गया जा रहा है। -रमेश भगत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.