Hajipur News: विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
हाजीपुर, अगस्त 17 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाने की पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक बाजितपुर चकस्तुरी उमेश राय के पुत्र कुंदन कुमार है। जिसे 300 एमएल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुंदन कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहदेई बुजुर्ग कन्या में हुए पंखा समेत अन्य सामानों की चोरी में भी वांछित था। कुंदन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक कामयाबी है। पुलिस ने गिरफ्तार कुंदन को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। -राजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.