हाजीपुर, सितम्बर 30 -- Hajipur News: जंदाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के भान बोरहां गांव स्थित एक भुसकार से 41 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान भान बोरहा निवासी स्व.जगदीश सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में जंदाहा थाना के अवर निरीक्षक यदुनंदन यादव द्वारा दर्ज प्राथमिकी में भान बोरहा निवासी विकास कुमार को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा बरामद अंग्रेजी शराब को जप्त करते हुए गिरफ्तार कारोबारी को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। बताया गया है की रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भान बोरहा निवासी विकास कुमार अपने भुसकार में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस जब...