Hajipur News: विदेशी शराब के साथ अंतरराज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अनवरपुर चौक के पास से 9.720 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की जानकारी गिराफ्तार महिला तस्कर झारखंड राज्य के जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना क्षेत्र मिहिजाम शमशान रोड निवासी भुवनेश्वर मंडल की पत्नी सरस्वती देवी बताई गई है। पूछताछ के दौरान महिला तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह विदेशी शराब बलिया से लेकर हाजीपुर बिक्री के लिए पहुंची थी। महिला तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस रविवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक महिला तस्कर हाजीपुर स्टेशन रोड से पैदल नीला रंग के बैग में विदेशी शराब लेकर आ रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.